रामानुजन कॉलेज के शासी निकाय का गठन दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है। इसके अध्यक्ष की नियुक्ति दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा की जाती है। यह कॉलेज के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि अतीत में शासी निकाय के अध्यक्ष अनेक प्रतिष्ठित हस्तियाँ रहीं हैं :
- प्रोफेसर बी. मंगला, पूर्व डीन , पुस्तकालय विज्ञान विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय
- प्रोफेसर एम.जी.के. मेनन, प्रख्यात वैज्ञानिक और पूर्व शिक्षा मंत्री, प्रधान मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार
- श्री पी.के. कौल, पूर्व सिविल सेवक और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत
- श्री बी.के. गोस्वामी, पूर्व सिविल सेवक, जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्य सचिव
- डॉ. बाला बावा (पूर्व प्रधानाचार्य, महाराजा अग्रसेन कॉलेज , वनस्पति विज्ञान विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय)
- डॉ. बृज किशोर शर्मा, सेवानिवृत्त अतिरिक्त सचिव, भारत सरकार
- श्री शशांक, आईएफएस, पूर्व विदेश सचिव, भारत सरकार
- प्रोफेसर संजय कपूर, प्लांट मॉलिक्यूलर बायलॉजी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय
कॉलेज के शासी निकाय के सदस्यों की नियुक्ति दिल्ली विश्वविद्यालय करता है और वे अमूमन दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित और प्रख्यात शिक्षक होते हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य शासी निकाय के सदस्य सचिव होते हैं साथ ही दो शिक्षक प्रतिनिधि भी इसके सदस्य होते हैं| कॉलेज के कोषाध्यक्ष भी शासी निकाय के सदस्य हैं।
संस्थान के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय के रूप में, शासी निकाय महाविद्यालय की परिकल्पना और उद्देश्य को पूरा करने के लिए मार्गदर्शन करता है। साथ ही, यह महाविद्यालय-सम्बन्धी निर्णय लेने की सर्वोच्च इकाई है जोकि ढांचागत विकास, शैक्षणिक विकास और वित्तीय आवंटन सम्बन्धी नीतियों की योजना बनाता और उन्हें क्रियान्वित करता है।
शासी निकाय के वर्तमान सदस्य:
| Name | Designation | 
|---|---|
| Dr. Jigar Champaklal Inamdar | Chairman | 
| Dr. R. K. Chadda | Member | 
| Prof. Ashwini Kumar Mahapatra | Member | 
| Prof. MPS Bhatia | Member | 
| Prof. Sudheer Pratap Singh | Member | 
| Dr. Umesh Jha | Teacher’s Representative | 
| Dr. Shalini Sharma | Teacher’s Representative | 
| Dr. S. P. Aggarwal | Principal & Member Secretary | 
 
                        
                            
                             
                        
                            
                            